Una News: रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार, आज से गूंजेंगे जयकारे

भरवाईं (ऊना)। श्रावण अष्टमी मेले के लिए मां चिंतपूर्णी का दरबार रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजकर तैयार हो गया है। वीरवार से शुरू होने वाले मेले को लेकर चिंतपूर्णी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले से पहले ही मां के दरबार में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने लगी है। चिंतपूर्णी से लेकर भरवाईं तक जगह-जगह रौनक नजर आने लगी है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया है।मंदिर परिसर में की गई फूलों की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फूलों से सजा मां का दरबार श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मंदिर परिसर में मां के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी है। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान बाहरी राज्यों सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को लेकर बाहरी राज्यों से पहुंचे दुकानदारों ने भी चिंतपूर्णी और भरवाईं क्षेत्र में सड़क किनारे तथा निर्धारित स्थानों पर दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। प्रसाद, धार्मिक सामग्री, खाने-पीने और अन्य सामान की दुकानें सजने के साथ ही बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। इससे मेले का माहौल शुरू होने से पहले ही नजर आने लगा है।व्यवस्थाओं पर प्रबंधन की नजरश्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और मंदिर न्यास ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया गया है। मेले के दौरान भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को सुचारु रखने पर जोर दिया जा रहा है।मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले को लेकर मंदिर न्यास की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 23:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार, आज से गूंजेंगे जयकारे #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar