लखनऊ: प्रेगनेंट रहने के दौरान प्रेमी से हुईं नजदीकियां, उसी के साथ जाती थी डॉक्टर के पास; बताया क्यों कि हत्या
निशातगंज गली नंबर तीन में रहने वाली निर्मला देवी (69) की हत्या के मामले में आरोपी बहू ने पूछताछ में अहम खुलासा किया है। आरोपी बहू रंजना ने बताया कि किरायेदार राजन शर्मा से उसकी नजदीकियां दो वर्ष पहले तब हुईं जब वह गर्भवती थी। पति काम पर चले जाते थे। इलाज के लिए वह राजन के साथ डॉक्टर के पास जाती थी। इसी दौरान वह राजन के करीब आ गई थी। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक सोमवार को दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इस दौरान दोनों के बयान भी हुए। आरोपियों के बयान की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस राजन के बारे में पता लगा रही है। राजन के लखनऊ में रहने वाले परिचितों का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है। राजन के पास एक कार है, जिसे वह किराये पर चलाता था। इंस्पेक्टर का कहना है कि राजन ने कार कैसे खरीदी थी, इस बारे में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने राजन के बिहार के सिवान स्थित गौरैयाकोठी निवासी घरवालों से भी संपर्क किया है। राजन के आपराधिक इतिहास के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। निर्मला के बेटे त्रिदेश की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 08:01 IST
लखनऊ: प्रेगनेंट रहने के दौरान प्रेमी से हुईं नजदीकियां, उसी के साथ जाती थी डॉक्टर के पास; बताया क्यों कि हत्या #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Mother-in-lawMurderedInLucknow #Daughter-in-lawKilledHerMother-in-law #InConnivanceWithHerLover. #SubahSamachar
