Lucknow: बेगुनाह शोएब का घर निकला जनाजा तो मचा कोहराम, आखिरी बार चेहरा देख मां व पत्नी हुई बेहोश, तस्वीरें

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दुबग्गा के सीते विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद शोएब (34) को ऐशबाग कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया। दोपहर 12.30 बजे उनका जनाजा घर से उठा तो कोहराम मच गया। बुजुर्ग बीमार मां आबदा और विधवा पत्नी फौजिया शोएब का कफन में लिपटा जनाजा उठता देख बेहोश हो गई। रिश्तेदारों व मोहल्ले वालों ने दोनों को संभाला। बुधवार देर रात शोएब का पोस्टमार्टम कराया गया था। शव को देर रात को ही परिजनों के हवाले कर दिया गया। शोएब की इकलौती बहन शहला और उनके पति अफसर दिल्ली में थे। दोनों खबर पाते ही फ्लाइट पकड़ कर लखनऊ पहुंचे। रात भर शोएब का शव घर पर मौजूद रहा। नातेदार, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोगों को पूरी रात उनके घर आना-जाना लगा रहा। किसी तरह रात गुजरी। सुबह होते ही शोएब के घर ताजीयत (शोक) पेश करने लोगों की भीड़ जमा होने लगी। ये भी पढ़ें - चाइनीज मांझे से मौत: सीएम योगी ने लगाई रोक, हरकत में आए प्रशासन ने शुरू की छापेमारी, कल हुई थी दर्दनाक मौत ये भी पढ़ें - फ्रेंचाइजी की गड़बड़ी पर अब पान मसाला ब्रांड के मालिक भी माने जाएंगे जिम्मेदार, एक फरवरी से हुआ बदलाव

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 16:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow: बेगुनाह शोएब का घर निकला जनाजा तो मचा कोहराम, आखिरी बार चेहरा देख मां व पत्नी हुई बेहोश, तस्वीरें #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #CrimeInLucknow #SubahSamachar