लखनऊ ट्रिपल मर्डर: सामने आई मृतक की बेटी, बोली- योगी जी की बेटी अनाथ हुई है, इस घर पर चले बुलडोजर

सोमवार को हुई घटना के बाद मृतक की बेटी सामने आई। कैमरे पर उसने कहा कि आज योगी जी की बेटी अनाथ हुई। जिस घर में आरोपी रह रहे हैं वह अवैध है। इस पर बुलडोजर चलना चाहिए। मेरी सरकार से कई मांगे हैं। हमारे परिवार को एक करोड़ को मिलना चाहिए। दूसरी, मेरी माँ, जो मृतक श्रीकांत तिवारी की बीवी हैं। उनको सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। मेरी सारी एजुकेशन की चीजें सरकार को संभालनी है। हमारे घर पर आजीवन सिक्योरिटी रहनी चाहिए, क्योंकि अब मुझ पर, मेरी मम्मी पर और मेरी बड़ी मम्मी पर जान का खतरा है। अभी भी लोग मुझसे और मेरी बड़ी मम्मी और मेरी मम्मी से कह रहे हैं कि अभी घर में तीन औरतें हैं। इनको दबा लेंगे। उसने कहा कि मुझको सादतगंज, थाना कश्मीरी मोहल्ला में सबका सस्पेंशन चाहिए। छह घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन, आरोपी के घर में घुसी भीड़ सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में सोमवार को पार्किंग के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। पोस्टमार्टम के बाद शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और बेटे सुयश तिवारी के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। थोड़ी देर तक अंतिम दर्शन कराने के बाद नाराज लोगों ने शव उसी चबूतरे के पास ले जाकर रख दिए जिसे लेकर झगड़ा हुआ था। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख 10 थानों की पुलिस फोर्स को बुलाया गया। उधर, देखते ही देखते शिवाजी के रिश्तेदारों और करीबियों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपी ऋषभ शुक्ला के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग शुरू कर दी। काफी देर तक कोई कार्रवाई न होने पर भीड़ ऋषभ के घर में घुसने लगी। घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मकान में तोड़फोड़ की भी कोशिश की। पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को मकान में घुसने से रोका। आरोपी के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर देने से आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी का पक्ष ले रही है। इसके बाद ऋषभ के एनकाउंटर की मांग होने लगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 20:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखनऊ ट्रिपल मर्डर: सामने आई मृतक की बेटी, बोली- योगी जी की बेटी अनाथ हुई है, इस घर पर चले बुलडोजर #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowTripleMurder #SubahSamachar