Lucknow: मचान पर मिला युवक का शव, परिवार बोला- महिला ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला; जानें पुलिस की थ्योरी
लखनऊ में इटौंजा के भगौतीपुर, भटेसवा निवासी रजनेश रावत (45) की रविवार रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रजनेश का शव रात में आठ बजे गांव के बाहर खेत में बने मचान पर मिला। भाई शिवमंगल में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। शिवमंगल के अनुसार, रजनेश खेती करते थे। रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के लोग भेंड़िया सीतापुर गए हुए थे। रविवार को घर पर केवल उनका भाई रजनेश और परिवार की एक महिला थी। शिवमंगल रविवार शाम को लौटे तो उनके भाई नजर नहीं आए। इस पर उन्होंने छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह खेत के मचान पर गए, जहां रजनेश मरणासन्न पड़े थे। रजनेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 18:50 IST
Lucknow: मचान पर मिला युवक का शव, परिवार बोला- महिला ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला; जानें पुलिस की थ्योरी #CityStates #Lucknow #UpNewsToday #SubahSamachar
