Lucknow: साथ पढ़े-खेले और साथ ही दुनिया से कहा विदा

लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में आग लगने से 15 छात्रों की मौत हो गई। इनमें कानपुर के दो दोस्त सूरज और संयम भी शामिल थे। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप, पहली मंजिल पर वेयरहाउस और दूसरी मंजिल पर एनीमेशन सेंटर व कोचिंग चलती थी। दोपहर ढाई बजे वेयरहाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। चंद मिनटों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। दूसरी-तीसरी मंजिल पर फंसे छात्र बाहर नहीं निकल पाए। कई ने जान बचाने को छलांग लगाई।कानपुर के गोविंदनगर के संयम और बर्रा के सूरज बचपन के दोस्त थे। दून स्कूल में साथ पढ़े, फिर एक साथ एनिमेशन स्टूडियो जॉइन किया। दोनों की मौत दम घुटने से हुई। मंगलवार सुबह दोनों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। संयम की दादी का सत्रहवां था, उसकी जगह शव आया। सूरज के पिता की भी 3 साल पहले मौत हुई थी। सीएम योगी अलीगढ़ दौरा छोड़कर मौके पर पहुंचे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घायलों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और सीएम योगी ने 5-5 लाख मुआवजे का एलान किया। करीब 2 घंटे रेस्क्यू चला। 9 घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 07:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow: साथ पढ़े-खेले और साथ ही दुनिया से कहा विदा #ShortVideos #Uttarakhand #LucknowLatestNews #TopHindiNewsToday #UttarPradeshNewsInHindi #LucknowFireIncident #LucknowAnimationCentreFire #LucknowCoachingFire #LucknowCoachingFireVideo #LucknowNews #LucknowFireTragedy #LucknowFireRescue #SubahSamachar