मक्का-मदीना की सुरक्षा से समझौता नहीं : मौलाना खालिद रशीद
माई सिटी रिपोर्टरलखनऊ। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन और लखनऊ के शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के बार-बार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। यह ऐसी लाल रेखा है, जिसे कभी पार नहीं किया जाना चाहिए।मौलाना ने पवित्र शहर मक्का और मदीना को निशाना बनाकर किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को इस्लाम के पवित्र स्थलों की मर्यादा का गंभीर उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि इन स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हर हाल में जरूरी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 12:49 IST
मक्का-मदीना की सुरक्षा से समझौता नहीं : मौलाना खालिद रशीद #LucknowNews #SubahSamachar
