Lucknow News: फर्जी बैनामा से बेची एलडीए की जमीनें, 150 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान
फर्जी बैनामा से बेची एलडीए की जमीनें, 150 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसानगोमती नगर विस्तार का मामला, एलडीए कर रहा है जांच माई सिटी रिपोर्टरलखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में सरकारी और एलडीए की जमीन को फर्जी रजिस्ट्री और अवैध प्लॉटिंग के जरिए बेचने का मामला सामने आया है। लेखपाल की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वीके सिंह ने जितनी जमीन खरीदी, उससे करीब पांच गुना ज्यादा जमीन बेच डाली। इस धोखाधड़ी से सरकार को 150 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नुकसान हुआ है।क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम खरगापुर की कई गाटा संख्या की जमीनों में फर्जीवाड़ा किया गया। आरोप है कि 1993 में एक सहकारी समिति को बेची जा चुकी जमीन का दोबारा बैनामा कराया गया। इसी आधार पर 100 से अधिक विक्रय विलेख कर दिए गए। शिकायतकर्ता ने ऐसे 63 संदिग्ध विलेखों की प्रमाणित प्रतियां जुटाई हैं। रिपोर्ट में ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा बताया गया है। तालाब की भूमि पर भी अवैध प्लॉटिंग की गई। पिछले महीने आरोपी के कब्जे वाली करीब एक लाख वर्गफुट सरकारी जमीन पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था, जिसकी कीमत करीब 250 करोड़ रुपये आंकी गई थी। शासन के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस और तहसील प्रशासन अलग-अलग स्तर पर जांच कर रहे हैं। लेखपाल ने संबंधित बैनामों को शून्य घोषित कराने और सक्षम न्यायालय में वाद दायर करने की सिफारिश की है। ---कोटअर्जन विभाग की टीम जांच कर रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 20:42 IST
Lucknow News: फर्जी बैनामा से बेची एलडीए की जमीनें, 150 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान #LucknowNews #SubahSamachar
