Lucknow News: रेलवे भी अब ट्रेनों के संचालन और मेंटीनेंस में करेगा एआई का उपयोग
रेलवे भी अब ट्रेनों के संचालन औरमेंटीनेंसमें करेगाएआईका उपयोगआईआरआईटीएमने किया विशेष कार्यशाला का आयोजनएआईके उपयोग परकियगया मंथनमाई सिटी रिपोर्टरलखनऊ। रेलवे भी अब ट्रेनों के संचालन औरमेंटीनेंसमेंएआईका उपयोग करेगा। यह किस तरह होगा और कितना प्रभावी होगा इसको लेकर मंगलवार को भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान(आईआरआईटीएम)की ओर से एक कार्यशाला काआयेाजनकिया गया। इसमें क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) भारत सरकार की प्रधान सलाहकार चंद्रलेखा मुखर्जी प्रमुख रूप से शामिल हुईं।इस मौके परआईआरआईटीएमके महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षण की प्रभावशीलता, पहुंच एवं गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी, कर्मयोगी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा उभरते एआई-सक्षम उपकरणों के उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा राष्ट्रीय क्षमता निर्माण मिशन मेंआईआरआईटीएमकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।प्रधान सलाहकार सीबीसी, चंद्रलेखा मुखर्जी ने प्रशिक्षण प्रणाली में प्रौद्योगिकी एवंएआईके एकीकरण के महत्व पर बल दिया, जिससे भविष्य के लिए सक्षम एवं दक्ष सिविल सेवकों का निर्माण किया जा सके। उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता को सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक सेवा प्रशिक्षण में नवाचार, सहयोग एवं उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में क्षमता निर्माण आयोग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में एआई-सक्षम उपकरणों के उपयोग जैसे विषयों परविषयगतसत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से डिजिटल तत्परता, हाइब्रिड प्रशिक्षण मॉडल, संकाय क्षमता विकास तथा क्षमता निर्माण मेंएआईके उत्तरदायी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।आईआरआईटीएमके अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यशाला ज्ञान आदान-प्रदान, सहयोग को बढ़ावा देने तथा भारत सरकार के मिशन कर्मयोगी के अनुरूप प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 15:51 IST
Lucknow News: रेलवे भी अब ट्रेनों के संचालन और मेंटीनेंस में करेगा एआई का उपयोग #LucknowNews #SubahSamachar
