UP: रात में 1.34 बजे तक ऑनलाइन थे मानवेंद्र, आखिर क्या छिपा रहे घरवाले? अक्षत ने गुमराह करने को चली थी ये चाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना सेक्टर एल में पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के मामले में नई-नई जानकारी सामने आ रही है, जिससे रहस्य और गहरा गया है। यह वारदात 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई थी। उस समय मानवेंद्र के भाई अरविंद की पत्नी दूसरे तल पर बच्चों के साथ सो रही थीं। अक्षत ने इसी दौरान अपने पिता को गोली मार दी। हालांकि, परिजनों का कहना है कि उन्हें गोली चलने की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। मानवेंद्र के भाई अरविंद ने बताया कि परिवार सो रहा था, इसलिए उन्हें कुछ पता नहीं चला। परिजनों के इस बयान से पुलिस को संदेह हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मानवेंद्र अपने बेटे और बेटी के साथ एक ही कमरे में सोते थे। यह तथ्य भी मामले को और उलझा रहा है। सवाल ये है कि आखिर परिजन क्या छिपा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 09:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: रात में 1.34 बजे तक ऑनलाइन थे मानवेंद्र, आखिर क्या छिपा रहे घरवाले? अक्षत ने गुमराह करने को चली थी ये चाल #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowMurder #SubahSamachar