Lucknow: जेई साहब हो गए नाखुश तो 6055 की जगह बना दिया 50,755 रुपये का फर्जी एस्टीमेट, बढ़िया आवभगत नहीं हुई थी

लखनऊ के गोमतीनगर जोन के जूनियर इंजीनियर (जेई ) नए कनेक्शन की जांच करने गए। आवेदक उनकी ठीक से आवभगत नहीं कर सका तो नाखुश हो गए। जेई ने कनेक्शन का जो एस्टीमेट 6055 रुपये का बनना चाहिए था, उसे 50,755 रुपये का बना दिया। आवेदक की पीड़ा मुख्य अभियंता तक पहुंची तो जांच के बाद नए कनेक्शन का एस्टीमेट 6055 रुपये बनाया। लौलाई उपकेंद्र के लोनापुर निवासी जितेंद्र नाथ त्रिपाठी ने नए कनेक्शन का आवेदन किया था। जेई ने जितेंद्र के घर को प्लॉटिंग एरिया में बताकर 70 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के रेट से बना दिया। जबकि जिस घर में कनेक्शन मांगा गया था, उसकी ट्रांसफार्मर तक कुल दूरी 65 मीटर थी। मुख्य अभियंता ने एसडीओ से जांच कराई तो जेई के द्वारा दी गई रिपोर्ट को फर्जी पाया। एसडीओ की रिपोर्ट पर जितेंद्र को 6055 रुपये का एस्टीमेट जमा करने के लिए दिया गया। ये भी पढ़ें - विधानसभा गेट पर बैठकर सपा की नारेबाजी, साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी; देखें तस्वीरें ये भी पढ़ें - सर्दी हुई विदा: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में धूप से परेशान दिखे लोग; जानिए मौसम विभाग का पूर्वनुमान 29,982 का बकाया बता रहे, नहीं दे रहे बिल मलिहाबाद के नए कनेक्शन आवेदक अवधेश (जे 3896605101 ) ने छह माह पहले आवेदन किया था। जेई ने रिपोर्ट लगाई कि धारा-126 के तहत बिजली अनियमितता का 29,982 रुपये का जुर्माना बकाया है। समाधान योजना में अवधेश बकाया जमा करने गए। मगर, उनको जिम्मेदार बिल ही नहीं दे रहे हैं। अवधेश पिछले एक माह से मलिहाबाद से इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी के बीच बिल पाने की आस में भटक रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 17:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow: जेई साहब हो गए नाखुश तो 6055 की जगह बना दिया 50,755 रुपये का फर्जी एस्टीमेट, बढ़िया आवभगत नहीं हुई थी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #SubahSamachar