Lucknow: ससुर और साले ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, प्रेम विवाह से थे नाराज, दूसरी शादी की थी तैयारी
पीलीभीत के माधौटांडा निवासी राम सागर (25) की सोमवार रात चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वह काकोरी के लालताखेड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी कामिनी से मिलने अपने बड़े भाई राहुल गौतम के साथ आए थे। हत्या का आरोप राम सागर के दो साले, ससुर और एक रिश्ते के नाबालिक साले पर लगा है। राम सागर के भाई राहुल पर भी आरोपियों ने हमला किया, पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर ससुर और दो सालेको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राम सागर और कामिनी के प्रेम विवाह से सभी आरोपी नाराज थे और इसी कारण वारदात को अंजाम दिया। हमले में घायल राहुल गौतम ने बताया कि छोटा भाई राम सागर (25) फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। कुछ वर्ष पहले कपड़े बेचने के दौरान लालताखेड़ा में राम सागर की मुलाकात कामिनी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया। दिसंबर 2024 में राम सागर ने चुपके से कामिनी से विवाह कर लिया और उसे साथ लेकर अपने गांव में रहने लगा। कामिनी के घरवालों को जब इसका पता चला तो वे लोग राम सागर के घर पहुंचे और कामिनी को बहाने से साथ लेकर चले गए। बीच में राम सागर कामिनी को विदा कराने के लिए ससुराल भी गए थे, पर ससुराल वालों ने विदा करने से मना कर दिया था। दूसरी शादी का पता चला तो बातचीत करने आए थे राहुल के मुताबिक कामिनी का एक नाबालिग मौसेरा भाई बंथरा के लोनहा में रहता है। उससे राम सागर की फोन पर बातचीत हुई थी। उसी से पता चला कि कामिनी के घरवाले उसकी दूसरी शादी करने वाले हैं। दोनों भाई सोमवार को बाइक से पीलीभीत से काकोरी के लालताखेड़ा गांव पहुंचे और नाबालिग साले से मुलाकात की। उसने दोनों को शराब पिलाई। इसके बाद कामिनी से मुलाकात कराने की बात कहते हुए लालताखेड़ा गांव में सुनसान जगह लेकर पहुंचा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 23:15 IST
Lucknow: ससुर और साले ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, प्रेम विवाह से थे नाराज, दूसरी शादी की थी तैयारी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #CrimeInLucknow #SubahSamachar
