UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी स्लीपर बस; चालक समेत दो की मौत, 40 घायल
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 63 आरएचएस पर बृहस्पतिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से करीब 60 सवारियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही स्लीपर बस ने ओवरस्पीड होने के कारण आगे जा रहे ट्रक-ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक और उसके पास केबिन में बैठे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 40 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें -आवासीय कोठी में मौत का कारखाना:आग की लपटों में घिरे लोग, धुएं से घुटने लगीं सांसें, आगरा आग हादसे की तस्वीरें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 11:04 IST
UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी स्लीपर बस; चालक समेत दो की मौत, 40 घायल #CityStates #Firozabad #Agra #UttarPradesh #Agra-lucknowExpressway #SleeperBusAccident #RoadMishap #TwoDead #40Injured #TruckTrailer #RescueOperation #आगरा-लखनऊएक्सप्रेसवे #स्लीपरबसहादसा #SubahSamachar
