Lucknow: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वैन में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; वैन के उड़े परखच्चे
लखनऊ में दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित मछली मंडी के सामने मंगलवार देर रात बारह बजे तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रही वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया ,जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि तीन घायलों का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश पटेल के अनुसार हादसे में घायल संजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पप्पू कश्यप, हर्ष सिंह और पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक के दामाद आदित्य प्रताप ने बताया हरदोई रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉलियों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद भी बीच में डिवाइडर न होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे उनके ससुर की जान चली गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 13:04 IST
Lucknow: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वैन में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; वैन के उड़े परखच्चे #CityStates #Lucknow #UpNewsToday #SubahSamachar
