UP: कासगंज में LPG टैंकर पलटा, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; रूट कर दिया गया डायवर्ट
कासगंज में मथुरा-बरेली मार्ग पर मोहनपुरा के निकट एक एलपीजी टैंकर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। टैंकर से गैस का रिसाव शुरू होने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट किया और टैंकर के आसपास किसी भी व्यक्ति को जाने से रोका। घटना लगभग दोपहर 12 बजे हुई। मथुरा रिफाइनरी को टैंकर में हो रहे रिसाव की सूचना दे दी गई है, और वहां से एक तकनीकी टीम रिसाव को रोकने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह एलपीजी टैंकर गुजरात के कांडला पोर्ट से गैस लेकर बरेली जा रहा था। मौके पर दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी, अग्निशमन अधिकारी नितेश शर्मा और उनकी टीमें मौजूद हैं। दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर तैनात हैं। अधिकारी तकनीकी टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं ताकि रिसाव को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। इस घटना से स्थानीय लोगों की सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 13:28 IST
UP: कासगंज में LPG टैंकर पलटा, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; रूट कर दिया गया डायवर्ट #CityStates #Kasganj #Agra #KasganjLpgTankerAccident #GasLeakIncidentUp #MathuraBareillyHighwayAccident #FireBrigadeResponseIndia #LpgTankerOverturnNews #कासगंजएलपीजीटैंकरहादसा #गैसरिसावकासगंज #SubahSamachar
