UP में LPG टैंकर में आग: दरवाजा खुला, सामने थीं लपटें, धमाके ने छीनी सांसें; गैस रिसाव से ब्लास्ट तक की कहानी

कौशांबी जिले के कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के गैस टैंकर में हुए भीषण विस्फोट ने दो दोस्तों का सफर खत्म कर दिया। रातभर साथ काम करने के बाद दोनों एक ही कमरे में सोए। नींद खुली तो पलभर में आग की चपेट में आ गए। एक ने दम तोड़ दिया, दूसरा जिंदगी से जंग लड़ रहा है। रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के राजापुर कुंवर मऊ निवासी हीरामणि सिंह उर्फ शुभम सिंह (30) पिछले तीन वर्षों से सिहोरी टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर थे। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने अपने दोस्त आलोक सिंह (26) को भी यहां शिफ्ट इंचार्ज के रूप में नौकरी दिलाई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP में LPG टैंकर में आग: दरवाजा खुला, सामने थीं लपटें, धमाके ने छीनी सांसें; गैस रिसाव से ब्लास्ट तक की कहानी #CityStates #Prayagraj #Kaushambi #UttarPradesh #GasLeakFire #SubahSamachar