Prayagraj : एलपीजी गैस की किल्लत ने बढ़ा दी पीएनजी की मांग, 20 दिन में हुए ढाई हजार रजिस्ट्रेशन

एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की किल्लत से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की मांग बढ़ गई है। ऐसे में जिन इलाकों में पीएनजी की लाइन पड़ी है, वहां के लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है। मात्र 20 दिन के भीतर लगभग ढाई हजार लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए सिविल लाइंस स्थित इंडियन ऑयल अदाणी गैस के कार्यालय में संपर्क किया है। वहीं, करीब 1200 नए कनेक्शन दिए जा चुके हैं। हालांकि, शहर के 70 फीसदी इलाके में अभी भी पीएनजी की लाइन न होने से लोगों में मायूसी भी है। कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां पीएनजी की लाइन तो है पर कई स्थानों पर कनेक्शन के पॉइंट नहीं दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने पीएनजी पर भरोसा जताना शुरू कर दिया है। बढ़ती मांग के आगे कम समय में उपभोक्ताओं को पीएनजी का कनेक्शन उपलब्ध कराना इंडियन ऑयल अदाणी गैस के लिए बड़ी चुनौती है। शहरी क्षेत्र में होगा विस्तार पीएनजी की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन ऑयल अदाणी गैस जल्द ही शहरी क्षेत्र में विस्तारीकरण की योजना बना रहा है। शहर के अल्लापुर, बैरहना, दारागंज, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद, लूकरगंज सहित कई अन्य इलाकों में लाइन डालने के लिए नगर निगम से अनुमति लेने की तैयारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : एलपीजी गैस की किल्लत ने बढ़ा दी पीएनजी की मांग, 20 दिन में हुए ढाई हजार रजिस्ट्रेशन #CityStates #Prayagraj #PngGas #LpgGasShortage #GasCylinder #SubahSamachar