Kangra News: हर गांव में अब तय दिन और समय पर ही मिलेंगे रसोई गैस के सिलिंडर
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के लाखों रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने गैस सिलिंडर की सप्लाई के लिए अब एक औपचारिक रूट चार्ट और वितरण रोस्टर जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब जिले के हर गांव में सप्ताह के एक निर्धारित दिन और निश्चित समय पर ही गैस की गाड़ी पहुंचेगी। इससे उपभोक्ताओं का लंबा इंतजार खत्म होगा।जिले में कार्यरत सभी 35 गैस एजेंसियां अब तक अपनी सुविधानुसार सप्लाई के दिन तय करती थीं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर उपभोक्ताओं को सिलिंडर खत्म होने के बाद कई दिनों तक भटकना पड़ता था। विभाग ने स्पष्ट किया कि अब सभी एजेंसियों को रूट चार्ट का कड़ाई से पालन करना होगा। इससे विशेषकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा जो अब पहले से ही अपनी तैयारी रख सकेंगे।ग्रामीण इलाकों में घर सड़कों से दूर होने के कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की गाड़ी आने की सूचना न मिलने पर भारी परेशानी होती थी। जिन उपभोक्ताओं के घर सड़क से दूर हैं, उन्हें बार-बार सिलिंडर सड़कों तक पहुंचाने पड़ते थे। अब रोस्टर प्रणाली लागू होने से सप्लाई नियमित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर अपने क्षेत्र का नया रूट चार्ट प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।पहले गैस एजेंसियां सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर स्वयं दिन निर्धारित करती थीं, लेकिन अब विभाग ने रूट चार्ट अनिवार्य कर दिया है। सभी एजेंसियों को विभाग के तय शेड्यूल के अनुसार ही गैस सिलिंडरों की वितरण करना होगा। -पुरुषोतम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग कांगड़ा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 19:38 IST
Kangra News: हर गांव में अब तय दिन और समय पर ही मिलेंगे रसोई गैस के सिलिंडर #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
