LPG Cylinder Shortage: 24 साल में पहली बार मां अन्नपूर्णा का अन्न क्षेत्र बंद, डीएम ने भिजवाए 20 सिलिंडर
गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते 24 साल में पहली बार मां अन्नपूर्णा का अन्न क्षेत्र बंद हो गया है। यहां रोजाना करीब 25 हजार से अधिक भक्तों को भोजन कराया जाता था। जानकारी होने पर देर शाम प्रशासन की ओर से 20 सिलिंडर भेज दिए गए। दूसरी ओर बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में सिर्फ रविवार तक के लिए भोजन बनाने का गैस बचा हुआ था मगर स्टॉक खत्म होने से 24 घंटे पहले ही एलपीजी गैस की पाइपलाइन गेस्ट हाउस के किचन में जोड़ दी गई। रविंद्रपुरी, अस्सी, लंका, कबीरनगर, गोदौलिया समेत अन्य क्षेत्रों में 70 फीसदी से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने सिलिंडर न मिलने के कारण काम बंद कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 23:46 IST
LPG Cylinder Shortage: 24 साल में पहली बार मां अन्नपूर्णा का अन्न क्षेत्र बंद, डीएम ने भिजवाए 20 सिलिंडर #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #VaranasiNews #GasCylinderNews #GasCylinderCrisis #SubahSamachar
