LPG Crisis: 31 मार्च को उपभोक्ताओं का खत्म हो रहा कोटा, गैस बुकिंग में उछाल; व्यावसायिक सिलिंडर का पड़ा टोटा

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ ही साल भर में मिलने वाले 15 सिलिंडर का कोटा मंगलवार को खत्म हो जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं में बुकिंग की होड़ मच गई है। पिछले 24 घंटों में जिले में रिकॉर्ड 35,495 उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई है। जिले में वर्तमान में 13.57 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनकी रसोई की जिम्मेदारी 85 से अधिक गैस एजेंसियों पर है। जिले में प्रतिमाह लगभग 11 हजार टन एलपीजी की खपत होती है। जिलापूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 31 मार्च को वार्षिक कोटा समाप्त हो रहा है और 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष का कोटा शुरू होगा। ऐसे में वे उपभोक्ता जिन्होंने साल के निर्धारित 15 सिलिंडर पूरे नहीं किए हैं, वे जल्दबाजी में बुकिंग करा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 30, 2026, 11:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




LPG Crisis: 31 मार्च को उपभोक्ताओं का खत्म हो रहा कोटा, गैस बुकिंग में उछाल; व्यावसायिक सिलिंडर का पड़ा टोटा #CityStates #Agra #LpgCrisisInIndia #GasBooking #CommercialCylinder #SubahSamachar