UP: 'मैं अकेली मर जाती, लेकिन मेरे प्रेमी को परिजन मार देते, इसलिए...', युवती ने नोट लिखकर युवक संग खाया जहर
सहारनपुर के चिलकाना के दुमझेड़ा गांव में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों बेसुध हालत में गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। इलाज के दौरान प्रेमी अंकुर (19) की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नल्हेड़ा गांव निवासी अंकुर के परिवार की रिश्तेदारी दो किमी दूर नल्हेड़ा गांव में है। अंकुर और रिश्तेदार युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इस संबंध में दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। रविवार देर रात अंकुर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दुमझेड़ा गांव में पहुंचा। रात करीब दो बजे अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन किया और कहा कि उन्होंने दुमझेड़ा गांव के बाहर श्मशानघाट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 10:25 IST
UP: 'मैं अकेली मर जाती, लेकिन मेरे प्रेमी को परिजन मार देते, इसलिए...', युवती ने नोट लिखकर युवक संग खाया जहर #CityStates #Election #Meerut #Saharanpur #UttarPradesh #SuicideInSaharanpur #CoupleSuicide #SubahSamachar
