Explainer: सरकार लाई नई सुविधा, क्या अब ऑनलाइन ठगी के बाद घर बैठे मिलेगा पैसा, कैसे काम करेगा ये सिस्टम?

''मेरे खाते से किसी ने फ्रॉड करके पैसे निकाल लिए, अब क्या वे वापस मिल सकते हैं" साइबर ठगी के शिकार होने वाले लाखों भारतीयों के लिए यह सबसे बड़ा सवाल होता है। अब तक शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़ितों को पुलिस, बैंक और अदालतों के बीच लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। कई मामलों में अपराधी का खाता फ्रीज हो जाने के बावजूद पैसा वापस पाने में महीनों लग जाते थे। इसी चुनौती को देखते हुए गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने मोबाइल रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) शुरू किया है। यह राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) का नया डिजिटल मॉड्यूल है, जिसका उद्देश्य साइबर अपराध पीड़ितों को ऑनलाइन माध्यम से फंसी हुई रकम वापस दिलाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। यह पहल ऐसे समय में आई है जब भारत में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और डिजिटल ठगी का स्वरूप पहले से कहीं अधिक जटिल हो चुका है। आइए जानते हैं कि यह मॉड्यूल क्या है यह कैसे काम करता है आप कैसे इसमें अपनी शिकायत दर्ज कर सकता हैं क्या प्रक्रिया है साइबर घटनाएं कैसे बढ़ रही है सरकार ने इस वर्ष साइबर सुरक्षा पर कितना खर्च किया संचार साथी क्या है और कैसे मदद करता है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 20:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Explainer: सरकार लाई नई सुविधा, क्या अब ऑनलाइन ठगी के बाद घर बैठे मिलेगा पैसा, कैसे काम करेगा ये सिस्टम? #IndiaNews #National #Exclusive #AmarujalaExplainer #MobileRestorationModule #Mrm #CyberFraudRefund #CyberCrimeIndia #NcrpPortal #1930Helpline #OnlineRefundSystem #I4c #SubahSamachar