Una News: पूर्व सैनिक को लौटाया खोया हुआ मोबाइल
थानाकलां (ऊना)। तहसील कार्यालय बंगाणा में कार्यरत चालक विशाल कुमार ने एक खोया हुआ मोबाइल उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। जानकारी के अनुसार विशाल कुमार को डुमखर क्षेत्र में सड़क किनारे एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल मिलने के बाद उन्होंने उसे अपने पास रखने के बजाय उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास शुरू किया। काफी खोजबीन और संपर्क के बाद उन्हें जानकारी मिली कि यह मोबाइल बंगाणा क्षेत्र के एक पूर्व सैनिक का है। मालिक का पता चलते ही विशाल कुमार ने उनसे संपर्क किया और मोबाइल सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया। पूर्व सैनिक ने राहत व्यक्त करते हुए विशाल कुमार का आभार जताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 23:45 IST
Una News: पूर्व सैनिक को लौटाया खोया हुआ मोबाइल #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
