Meerut News: भैसाली मैदान में गूंजा भगवान शिव का नाम
मेरठ। ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान रायपुर के तत्वावधान में रविवार को भैसाली मैदान में हुए सत्संग में भगवान शिव की महिमा का बखान किया गया। ओम उच्चारण के बाद देवकी मैया ने देशभक्ति के साथ धर्म और आध्यात्म पर प्रवचन दिया। देवकी मैया ने आध्यात्मिक विकास और देशभक्ति की भावना को जरूरी बताया। संस्था से जुड़े द्वारका प्रसाद ने कहा कि ओम की ध्वनि ब्रह्मांडीय है। प्रतिदिन ओम का जाप करें। इस अवसर पर श्रीमंत साहू, अंजना, चेताली, श्रुति सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 14, 2025, 19:48 IST
Read More:
Lord Shiva's name echoed in Bhaisali ground
Meerut News: भैसाली मैदान में गूंजा भगवान शिव का नाम #LordShiva'sNameEchoedInBhaisaliGround #SubahSamachar
