UP: 'केपी शर्मा को श्रीराम ने सजा दी है', हिन्दू नेता ने किया सियासी तंज; कहा- अभी और भुगतना होगा दंड
UP Politics: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण पाठक ने ओली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह उनके 'कर्मों का फल' है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों का परिणाम आज उन्हें भुगतना पड़ रहा है। अरुण पाठक ने कहा कि हाल के घटनाक्रम, जिसमें 77 युवाओं की मौत का मामला चर्चा में है, उसे वे 'दैवीय दंड' के रूप में देखते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रभु श्रीराम और हनुमान ने अन्याय के खिलाफ न्याय किया है। हालांकि, इन दावों को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 30, 2026, 14:43 IST
UP: 'केपी शर्मा को श्रीराम ने सजा दी है', हिन्दू नेता ने किया सियासी तंज; कहा- अभी और भुगतना होगा दंड #CityStates #Varanasi #KpSharmaOli #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar
