Meerut News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाया
संवाद न्यूज एजेंसीसरूरपुर। गांव गोटका में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान भी किया। भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालु भावविभोर होकर शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अंकित परमार, शोभित पहलवान एवं विशाल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर योगेंद्र शर्मा, मास्टर अशोक, सतपाल, रामावतार, पप्पू शर्मा, सफल शर्मा मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:49 IST
Meerut News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाया #LordParshuram'sBirthAnniversaryCelebratedWithReverenceAndEnthusiasm #SubahSamachar
