World Updates: मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के शिष्यों के पावन अवशेष, इटली में इबोला का खौफ
मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के शिष्यों के पावन अवशेष: दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों अरहत सारिपुत्र और अरहत महामोग्लान के पावन अवशेषों को 10 दिनों की प्रदर्शनी के लिए मंगोलिया ले जाया गया है। बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक दिवस) के मौके पर इन पवित्र अवशेषों को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार के गंदनतेगचिनलिंग मठ में पूरे विधि-विधान से स्थापित किया गया। वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं और संघ के सदस्यों ने बेहद सम्मान के साथ इन अवशेषों का स्वागत किया। यह प्रदर्शनी 31 मई से 10 जून तक चलेगी। इस ऐतिहासिक मौके पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मंगोलिया में भारत के राजदूत अतुल मल्हारी गोत्सुर्वे सहित कई बौद्ध नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2025 में मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख की भारत यात्रा के दौरान इस प्रदर्शनी की घोषणा की थी। यह पहल भारत और मंगोलिया के बीच गहरे आध्यात्मिक रिश्तों को दर्शाती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 04:33 IST
World Updates: मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के शिष्यों के पावन अवशेष, इटली में इबोला का खौफ #World #International #LordBuddhaRelicsExposition #MongoliaUlaanbaatar #VesakDay #WorldUpdates #SubahSamachar
