Panipat News: दिन में मोटरसाइकिल और रात को दुकानदार से नकदी लूटी

पानीपत। शहर में तीन युवकों ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। दिन में उन्होंने करीब साढ़े 11 तहसील कैंप थाना क्षेत्र में सर्कस मैदान के पास एुक युवक से मोटरसाइकिल छीन ली। इसके बाद रात में करीब 10 बजे अमर भवन चौक पर एक दुकानदार से मारपीट और 15 हजार रुपये लूट ले गए। तहसील कैंप और किला थाना पुलिस ने युवक और दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। बदमाशों की तलाश के लिए सीआईए की टीमों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस टीम दोनों वारदातों को एक साथ जोड़कर जांच कर रही है। पहली वारदात थाना तहसील कैंप क्षेत्र के सर्कस मैदान के पास हुई। कच्चा कैंप निवासी गुलफाम ने बताया कि वह अपनी बहन से मिलने के लिए धमीजा कॉलोनी जा रहा था। सर्कस मैदान के पास गंदे नाले पर तीन युवक खड़े थे। युवकों ने उसे रोक लिया और एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठ गया। पीछे बैठे युवक ने उसका गला दबा दिया। जिसे वह नीचे गिर गया। इसके बाद पीछे से आए दोनों युवक मोटरसाइकिल छीनकर ले गए। कुछ दूर जाने के बाद तीसरा युवक भी मोटरसाइकिल पर बैठ गया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो----

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: दिन में मोटरसाइकिल और रात को दुकानदार से नकदी लूटी #LootedAMotorcycleDuringTheDayAndCashFromAShopkeeperAtNight. #SubahSamachar