Hapur News: बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे
हाफिजपुर।थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर से मीरपुर जाने वाली सड़क पर सुबह टहल रही बुजुर्ग महिला से बदमाश उनके सोने के कुंडल लूटकर फरार हो गया। गांव महमूदपुर निवासी सतीश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी मां प्रेम देवी 31 जनवरी की सुबह करीब पौने नौ बजे गांव से मीरपुर जाने वाली सड़क पर टहल रही थीं। किरणपाल उर्फ मूले के नलकूप के पास पहुंचने पर पीछे से आए बदमाश ने उनके सोने के कुंडल लूट लिए। उनकी मां ने काफी शोर भी मचाया था लेकिन बदमाश काफी दूर चला गया था। इसके बाद घर पहुंचकर उनकी मां ने उन्हें घटना के बारे में बताया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला के पुत्र की तहरीर पर बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 18:13 IST
Hapur News: बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे #LootFromAnOldLady #SubahSamachar
