एरिक बाउजा निधन: नहीं रहे 'बग्स बनी' और 'डैफी डक' की आवाज बनने वाले आर्टिस्ट, 46 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर वॉयस आर्टिस्ट एरिक बाउजा के निधन की जानकारी उनके परिवार ने रविवार, 25 अक्तूबर को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जानिए कैसे और कब हुआ वॉयस आर्टिस्ट का निधन। परिवार ने दी निधन की जानकारी एरिक बाउजा के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। बयान में बताया गया कि एरिक एमी अवॉर्ड जीतने वाले वॉयस आर्टिस्ट थे। उन्होंने लूनी ट्यून्स के कई मशहूर किरदारों को अपनी आवाज दी थी। उनके अचानक चले जाने से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। एरिक को हाल ही में फिल्म कोयोट वर्सेज एक्मे में भी सुना गया था। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे कार्टून किरदारों को आवाज दी, जिन्हें दुनियाभर के दर्शक पसंद करते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 13:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एरिक बाउजा निधन: नहीं रहे 'बग्स बनी' और 'डैफी डक' की आवाज बनने वाले आर्टिस्ट, 46 साल की उम्र में ली अंतिम सांस #Hollywood #National #EricBauza #EricBauzaCauseOfDeath #EricBauzaVoices #EricBauzaBen10 #EricBauzaMoviesAndTvShows #EricBauzaAdamWarlock #EricBauzaNetWorth #EricBauzaDeathNews #EricBauzaNews #BugsBunny #SubahSamachar