Jhajjar-Bahadurgarh News: डीएपी लेने के लिए किसानों की लगी लंबी लाइन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में स्थित इफको केंद्र पर शुक्रवार को किसानों को डीएपी बैग वितरित किए गए। डीएपी लेने के लिए किसान सुबह से ही लाइनों में लगे रहे। इसके बाद शाम को कुछ किसानों को बिना डीएपी लिए खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ा।अनाज मंडी में स्थित इफको केंद्र पर वीरवार को 800 बैग डीएपी के बैग आए थे जिनको शुक्रवार के दिन मशीन में चढ़ाया गया। इसके बाद किसानों को वितरित करना शुरू किया गया। तेज गर्मी में सुबह से ही डीएपी लेने के लिए किसान लंबी लाइनों में लगे रहे। डीएपी लेने के लिए आने वाले किसानों को उनके नंबर अनुसार डीएपी के बैग वितरित किए गए। पिछले लंबे समय से किसान डीएपी की मांग कर रहे थे जिसके बाद डीएपी लेने के लिए किसानों की भीड़ देखने को मिली। किसानों को एक एकड़ जमीन के अनुसार एक बैग डीएपी का दिया गया। सरकारी दुकान पर नहीं पहुंच रहा डीएपी व यूरियाशहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी दुकान में पिछले लंबे समय से यूरिया नहीं आया है। डीएपी आए भी एक माह से ज्यादा का समय हो गया है। उप-प्रबंधक की तरफ से कई बार यूरिया व डीएपी की मांग भेजी गई है लेकिन इसके बाद भी यूरिया व डीएपी के लिए इंतजार करना पड़ा है। यहां पर यूरिया व डीएपी लेने के लिए आने वाले किसानों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।कई बार यूरिया व डीएपी की मांग भेजी गई है लेकिन अभी तक यूरिया व डीएपी नहीं मिला है। किसान लगातार यूरिया व डीएपी की मांग कर रहे हैं।- बालकिशन शर्मा, उप प्रबंधक, एचएलआरडीसी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 20:34 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीएपी लेने के लिए किसानों की लगी लंबी लाइन #LongQueuesOfFarmersFormedToBuyDAP. #SubahSamachar
