LPG Crisis: गैस किल्लत का डर, एजेंसियों पर सिलिंडर के साथ लंबी कतारें, प्रशासन बोला संकट नहीं

घरेलू गैस किल्लत को लेकर लोगों के अंदर समाया डर निकल नहीं पा रहा है। गुरुवार को भी गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेकर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि जिला प्रशासन ने एक बार फिर जिले में गैस की कमी से इन्कार किया है। जिले में 83 गैस एजेंसियों पर लगभग 9.60 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। युद्ध के असर का आलम यह है कि दिन निकलने के साथ ही एजेंसियों पर सिलिंडर के साथ कतारें लग जा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है इस समय कॉमर्शियल गैस की सप्लाई का बंद होना। ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर ओटीपी सत्यापन के बाद ही घरेलू गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। इसके बाद भी गैस एजेंसियों के बाहर से भीड़ नहीं हट पा रही है। यह भी पढ़ें:West UP Weather:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभव

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 08:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




LPG Crisis: गैस किल्लत का डर, एजेंसियों पर सिलिंडर के साथ लंबी कतारें, प्रशासन बोला संकट नहीं #CityStates #Saharanpur #MeerutLpgShortage #GasCylinderQueuesMeerut #LpgSupplyMeerut #GasAgencyMeerut #मेरठगैसकिल्लत #एलपीजीसिलिंडरलाइनमेरठ #गैसएजेंसीमेरठ #घरेलूगैससप्लाई #SubahSamachar