Ketan Murder Case: केतन के आखिरी खुशी के पल! मंगेतर के परिवार संग डांस का वीडियो वायरल
सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी द्वारा लोहागढ़ किले से केतन को धक्का देकर मारने से कुछ सप्ताह पहले ही केतन और सिया के परिवार एक शादी समारोह में मिले थे। अब सोशल मीडिया पर इस फंक्शन में केतन और उसके परिवार की वीडियो साझा की गई हैं, जिन्हें कुछ ही घंटों में करोड़ों बार देखा जा चुका है। इन वीडियो में केतन डांस करते और शादी कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दिख रहा है। ये वीडियो गायिका ऋतु शर्मा ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। ऋतु शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने 7 मई को परिवार के एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। उसी कार्यक्रम की वीडियो साझा की गई हैं। वीडियो में दिख रहा है कि केतन अपने माता-पिता और सिया के माता-पिता के साथ जश्न मनाते दिख रहा है। वीडियो में क्या है एक क्लिप में केतन के पिता ऋतु शर्मा के साथ गाना यम्मा यम्मा गाते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य इस गाने पर झूमते दिख रहे हैं। इसके बाद एक अन्य क्लिप में केतन को सिया के पिता प्रवीण गोयल के साथ मैं निकला गड्डी लेके गाने पर डांस करते दिखाई दे रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ खुश दिखाई दे रहे हैं। गायक ने की भावुक अपील गायिका ऋतु शर्मा ने वीडियो साझा करते हुए शादी कार्यक्रम में केतन से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे कभी भी केतन की दयालुता को नहीं भूल सकतीं। उन्होंने लिखा, 'मुझे उनकी आवाज आज भी याद है। कार्यक्रम के बाद उन्होंने बड़े ही सौम्य और मासूम चेहरे के साथ कहा, मैडम, कार्यक्रम बहुत शानदार था, कृपया भोजन कर लीजिए।' शर्मा ने लिखा कि एक स्वार्थ ने इतनी सारी मुस्कानें छीन लीं। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति कथित तौर पर रिश्ते को खत्म करने के बजाय हिंसा का रास्ता क्यों चुनेगा किसी की जान लेने से ज्यादा मुश्किल न कहना क्यों है केतन अग्रवाल को बीती 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से खाई में धक्का देकर मार डाला गया था। आरोप केतन की मंगेतर सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 14:45 IST
Ketan Murder Case: केतन के आखिरी खुशी के पल! मंगेतर के परिवार संग डांस का वीडियो वायरल #IndiaNews #National #KetanMurderCase #PuneMurderCase #LohagadMurderCase #SubahSamachar
