Delhi NCR News: रबूपुरा में ट्रांसफाॅर्मरों का बढ़ेगा लोड, बिजली कटौती से मिलेगी राहत

फोटो-ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए बिजली विभाग की ओर से भेजा गया प्रस्तावसंवाद न्यूज एजेंसीयमुना सिटी। रबूपुरा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक वर्ष में बिजली कटौती से राहत मिलेगी। बिजली विभाग ने ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। गर्मियों में बढ़ती बिजली की खपत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग ने विस्तृत प्लान तैयार किया है। इससे ट्रांसफाॅर्मरों के जलने की आशंका कम होगी और बिजली की आपूर्ति स्थिर बनी रहेगी। बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या से राहत मिलेगी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रबूपुरा बिजली केंद्र में दिसंबर से उपभोक्ताओं के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। तारों की कराई जा रही मरम्म्त विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर 11 केवी और 33 केवी के तारों की मरम्म्त की जा रही है। गर्मियों में बिजली के मांग बढ़ने से बिजली उपकरणों पर भी लोड बढ़ जाता है, जिस कारण ट्रांसफाॅर्मर और अन्य उपकरणों में खराबी आने की संभावनाएं बढ़ जातीं हैं। -----------बिना वजह बिजली उपकरणों को न चलाएं। इस कदम से बिजली भी बचेगी और बिल भी कम आएगा। गावों में लोग सबमर्सिबल पंप कई घंटों चला कर छोड़ देते हैं, जिससे बिजली और पानी दोनों की बर्बादी होती है। अनुभव वशिष्ठ, टेक्निकल ग्रेड-2बिजली कटौती का मुख्य कारण ट्रांसफाॅर्मर में आग लगना और 11 केवी व 33 केवी वे तारों का पेड़ों की टहनियों से संपर्क हो जाना है। इसको देखते हुए बिजली विभाग ने मरम्मत शुरू कर दी है। संतुलन बनाए रखने के लिए लोड को बांटा जा रहा है। महेशचंद्र, जेई

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 16:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: रबूपुरा में ट्रांसफाॅर्मरों का बढ़ेगा लोड, बिजली कटौती से मिलेगी राहत #LoadOfTransformersWillIncrease #SubahSamachar