Meerut News: डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखाया दम
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को 16वें अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन सब जूनियर वर्ग में 9 मैच खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मैच में फवाज और वंशिका ने भाविक व ईशांत को हराया। दूसरे मैच में विरोट और सार्थक ने देवांश और राघव को मात दी। शम्स और नीरव ने दक्ष और आरोहन को हराया। चौथे मैच में अक्ष और सार्थक ने कबीर और आयुष को मात दी। पांचवें मैच में देव शर्मा और कबीर की जोड़ी ने प्रिंस और हमजा को हराया। छठे मैच में रितिक और अर्जुन ने अयान और आरव को हराया। सातवें मैच में सुभान और जीशान ने केशव व साफिल को हराया। ध्रुव व श्रेयांश ने आरिश व गोल्डन को मात दी। कबीर और रियांश ने फाहद व अक्षत को हराया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि यश करन सिंह सालवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभा राव ने की। इस मौके पर व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने अतिथियों का सम्मान किया। इनमें मंदिता मेहता, हिमांशु शर्मा, राहुल सिंह, रजनी, पूजा आदि मौजूद रहे। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर और सीनियर वर्ग के मैच होंगे। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 02:41 IST
Meerut News: डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखाया दम #ListeningToBhagwatKathaBringsPeaceToTheMind:Shivram #SubahSamachar
