Sant Kabir Nagar News: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन श्रोता भाव-विभोर
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के भरदौलिया स्थित गोपाल जी ठाकुर द्वारा (मंदिर) में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन आचार्य सत्येंद्र दास वेदांती ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, नंदोत्सव और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा व्यास के भजनों और बधाई गीतों पर भक्त झूम उठे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव जागृत होता है। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अवतार की कथा भी संक्षेप में सुनाई। भगवान विष्णु के वामन अवतार धारण करने और राजा बलि के द्वार पर तीन पग भूमि दान मांगने की कथा का भी वर्णन किया। कथावाचक ने नर और नारायण अवतारों के तप और उनकी विशेषताओं पर चर्चा की। इस मौके पर उषा पांडेय, प्रेमचंद पांडेय, व्यास पीठ एवं कथा संयोजक वैदेही शरण जी, पंडित कृपा शंकर पांडेय, डॉ. वीके पांडेय, प्रमोद पांडेय, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 23:08 IST
Sant Kabir Nagar News: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन श्रोता भाव-विभोर #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
