Kurukshetra News: स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 20 को जारी होगी पात्र आवेदकों की सूची

कुरुक्षेत्र। प्रदेश के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग 20 जुलाई को पात्र आवेदकों की सूची जारी करेगा। इसके आधार पर 21 जुलाई को प्रथम चरण की अस्थायी और 22 जुलाई को पहली सूची प्रकाशित होगी।विभाग के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र आवेदकों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद पहली मेरिट सूची जारी कर कॉलेजों में सीटों का आवंटन किया जाएगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे मेरिट सूची जारी होने के बाद अपने लॉगिन के माध्यम से सीट आवंटन की स्थिति की जांच करें।पहले चरण में चयनित विद्यार्थियों को 23 से 27 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। निर्धारित अवधि में फीस जमा नहीं कराने पर संबंधित सीट अगले चरण की काउंसलिंग के लिए रिक्त मानी जाएगी।पहले चरण के बाद विभाग 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची और 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी करेगा। दूसरे चरण के चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से तीन अगस्त तक फीस जमा करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो चार अगस्त से फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। संवादबॉक्स : प्रवेश प्रक्रिया का अगला शेड्यूल- 20 जुलाई: पात्र आवेदकों की सूची जारी।- 21 जुलाई: पहली प्रोविजनल मेरिट सूची।-22 जुलाई: पहली फाइनल मेरिट सूची।- 23 से 27 जुलाई: प्रथम चरण के चयनित विद्यार्थियों की फीस जमा।- 28 जुलाई: दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची।- 29 जुलाई: दूसरी फाइनल मेरिट सूची।- 30 जुलाई से 3 अगस्त: दूसरे चरण की फीस जमा।- 4 अगस्त से: रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 19, 2026, 03:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 20 को जारी होगी पात्र आवेदकों की सूची #ListOfEligibleApplicantsForAdmissionToUndergraduateCoursesToBeReleasedOnThe20th. #SubahSamachar