Meerut News: बिजली गिरने से दो मकानों को नुकसान, परिवार बचा
रोहटा। गांव रोहटा में बुधवार दोपहर बिजली गिरने से दो मकानों को नुकसान पहुंचा। एक मकान की दीवार और छत का हिस्सा भरभराकर गिर गया, जबकि दूसरे मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय दोनों परिवार सुरक्षित स्थान पर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी रुचिन पुत्र सुभाष ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद मौसम बदलने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उनके मकान का एक हिस्सा ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बताया गया कि बिजली गिरने से रोशनी के मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 19:00 IST
Meerut News: बिजली गिरने से दो मकानों को नुकसान, परिवार बचा #LightningStrikesDamageTwoHouses #FamilyEscapes #SubahSamachar
