Meerut: मंगल पांडे नगर के सीजी टावर में अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, बीच में अटकी; बड़ा हादसा टला

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित मंगल पांडे नगर के सीजी टावर में लिफ्ट अचानक नीचे गिरने के बाद बीच में अटक गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लिफ्ट के बीच में अटकने से बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, बीच में अटकी मंगल पांडे नगर स्थित सीजी टावर में लगी लिफ्ट अचानक नीचे की ओर गिर गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट बीच में ही अटक गई। घटना के बाद टावर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें:मेरठ सेंट्रल मार्केट मामला:सुप्रीम कोर्ट से व्यापारियों को राहत नहीं, ध्वस्तीकरण के आदेश बरकरार सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस लिफ्ट के गिरने की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चार मंजिला बताया जा रहा सीजी टावर स्थानीय जानकारी के अनुसार सीजी टावर चार मंजिला है। टावर गजेंद्र शर्मा का बताया जा रहा है। लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण घटना हुई या किसी अन्य वजह से लिफ्ट नीचे गिरी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 13:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: मंगल पांडे नगर के सीजी टावर में अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, बीच में अटकी; बड़ा हादसा टला #CityStates #Meerut #MeerutNews #CgTowerMeerut #CgTowerLiftAccident #LiftFalls #ElevatorAccident #लिफ्टहादसा #लिफ्टगिरनेकीघटना #मंगलपांडेनगर #MangalPandeyNagar #MedicalPoliceStation #SubahSamachar