Kullu News: हरिपुर महाविद्यालय में मनाया पुस्तकालय दिवस

हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में पुस्तकालय दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना और नियमित पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना रहा। महाविद्यालय की लाइब्रेरियन तेजिंन डोलमा ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस 12 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्हें भारत में पुस्तकालय विज्ञान का जनक माना जाता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय के महत्व और उपलब्ध पुस्तकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की पुस्तकों से परिचित करवाने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने और ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 18:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: हरिपुर महाविद्यालय में मनाया पुस्तकालय दिवस #LibraryDayCelebratedAtHaripurCollege #SubahSamachar