Tula Rashifal August 2026: तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा महीना, पढ़ें मासिक राशिफल
Libra Monthly Horoscope: August2026: तुला राशि वायु तत्व की संतुलनप्रिय, सौम्य और न्यायप्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक व्यवहारकुशल, आकर्षक व्यक्तित्व वाले और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं। ये लोग जीवन में सामंजस्य बनाए रखना पसंद करते हैं और हर परिस्थिति को समझदारी से संभालने की क्षमता रखते हैं। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और वैभव का कारक माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि तुला राशि वालों के लिए अगस्तका महीना कैसा रहने वाला है। तुला राशि (अगस्त मासिक राशिफल) करियर और व्यापार राशिफल अगस्त का महीना तुला राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से काफी शुभ और लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे कई रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। महीने की शुरुआत में काम का दबाव अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है। महीने के मध्य में करियर या व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और नए अवसरों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं भी शुभ परिणाम देंगी। साझेदारी में काम करने वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संचित धन में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। हालांकि, सफलता के बीच आलस्य और अभिमान से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। रिलेशनशिप रिश्तों के मामले में यह महीना सुखद रहने वाला है। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग हर कदम पर मिलेगा। पिता की ओर से विशेष स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने के अवसर मिलेंगे। यदि किसी रिश्ते में पहले से कोई छोटी-मोटी गलतफहमी चल रही है तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने में सफलता मिल सकती है। अपनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा। स्वास्थ्य स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, अगस्त के तीसरे सप्ताह में सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। बदलते मौसम और अनियमित दिनचर्या का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए खानपान संतुलित रखें, पर्याप्त आराम करें और अनावश्यक तनाव लेने से बचें। समय पर अपनी दिनचर्या का ध्यान रखने से आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना करें तथा श्रद्धापूर्वक श्री सूक्त का पाठ करें। August Grahan 2026:अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण क्या लेकर आ रहे हैं संकेत, जानें क्या बदलने वाला है इस बार Grah Gochar:अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेंगे शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 14:59 IST
Tula Rashifal August 2026: तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा महीना, पढ़ें मासिक राशिफल #Predictions #National #AugustMasikRashifal2026 #MonthlyHoroscopeAugust2026 #TulaMasikRashifal2026 #Libra #TulaMasikRashifalAugust2026 #TulaMasikRashifalAugust #SubahSamachar
