Haridwar News: कुंभ और शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
- राज्य आंदोलन सहित दो ने फ्लाईओवर-रिंग रोड पर दिया जोरहरिद्वार। कुंभ मेले और शहर में बढ़ती आबादी, श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राज्य आंदोलनकारी व भाजपा सदस्य चौगेश चंद्र पांडे और स्वामी राम प्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय शाह ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को सुझाव पत्र भेजा है। सुझाव पत्र में कुंभ क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवरों को आरसीसी संरचना में बनाने की मांग की गई है। ऋषिकुल पुल और शंकराचार्य चौक पर फ्लाईओवर निर्माण को भी जरूरी बताया है। प्रेमनगर पुल से कृष्णा नगर पुलिया तक उच्च स्तरीय सड़क मार्ग, रामदेव की पुलिया क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण या फ्लाईओवर बनाने का सुझाव दिया है। नए घाटों की सीढ़ियां नदी की तलहटी तक बनाई जाने, साथ ही हाईमास्ट और एलईडी प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठाई गई है। पत्र में नए हरिद्वार गंगा पुल के विस्तार, प्रस्तावित रिंग रोड से जुड़ी सड़कों के चौड़ीकरण, ऋषिकुल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और अन्य संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण की मांग भी की है। सुझावकर्ताओं का कहना है कि इन योजनाओं से कुंभ की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी और शहर का भविष्य सुरक्षित होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 15:08 IST
Haridwar News: कुंभ और शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र #LetterSentToChiefMinisterRegardingKumbhAndCityDevelopment #SubahSamachar
