Pauri News: ढिकालगांव में आंगन तक पहुंचा गुलदार
शनिवार को की थी महिला पर हमले की कोशिशक्षेत्र में करीब छह से सात गुलदार हैं सक्रियसंवाद न्यूज एजेंसीश्रीनगर। बछेली के तरुली गांव में महिला को मारने के बाद गुलदार की सक्रियता आसपास के गांवों में भी बढ़ गई है। वहीं ढिकालगांव में शनिवार को भी गुलदार ने गाय लेकर जंगल जा रही महिला पर हमला करने की कोशिश की। वहीं इसी गांव में गुलदार गबर सिंह धनाई के आंगन तक भी पहुंच गया। शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। तरुली और ढिकालगांव, धरीगांव, खोला गांव की सीमाएं आपस में सटी हैं। वहीं वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में छह से सात गुलदार सक्रिय हैं।ढिकालगांव के ग्रामीण मनबर सिंह नेगी ने बताया कि बीते शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ढिकालगांव निवासी लक्ष्मी देवी गांव से करीब 200 मीटर दूर गाय को लेकर जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर गाय भी गुलदार को मारने के लिए दौड़ी तो गुलदार वहां से भाग गया। प्रधान आशीष नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी है। इस संबंध में वन विभाग को भी सूचित किया गया है। वहीं शिकारी और वन विभाग की टीम के सहयोगी जॉय हुकिल ने बताया कि क्षेत्र में छह से सात गुलदार सक्रिय हैं। फिलहाल हमलावर गुलदार को चिह्नित करना मुख्य लक्ष्य है। महिला के शव पर हमलावर गुलदार के बाल बरामद हुए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इससे हमलावर गुलदार की पहचान करने में भी आसानी होगी।ट्रैप कैमरों की संख्या बढ़ाईश्रीनगर। तरुली गांव में महिला को मारने वाला गुलदार वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कैद नहीं हो पाया है। एसडीओ पौड़ी आयशा बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। शिकारी भी तैनात किए गए हैं। रविवार को क्षेत्र में ट्रैप कैमरों की संख्या छह से बढ़ाकर दस कर दी गई है। इसके अलावा तीन पिंजरे भी लगाए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 19:08 IST
Pauri News: ढिकालगांव में आंगन तक पहुंचा गुलदार #LeopardReachesTheCourtyardInDhikalgaon. #SubahSamachar
