Aligarh News: परवेज की अगुवाई में खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया में जीते पांच पदक
अलीगढ़ के ग्रैंड मास्टर परवेज खान की अगुवाई में खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया में वर्ल्ड ओलंपिक ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। कोरियन कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स एकेडमी ट्रस्ट मुंबई के प्रबंध निदेशक और टीम इंडिया के हेड कोच ग्रैंड मास्टर परवेज खान के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उस देश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जहां से ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की शुरुआत मानी जाती है। जूनियर वर्ग में तोशिको काजी ने सात वर्ष से कम आयु वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। कनिका ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। अवियांश दीप्ति दीपक चौधरी ने सात वर्ष से कम आयु वर्ग में एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। ग्रैंड मास्टर परवेज खान ने इस सफलता का श्रेय कोच राज कुमार साहनी, विशाल कुमार, ललित कुमार, पंकज मंडल और तृप्ति मेहता को दिया। बॉलीवुड कलाकार रजा मुराद, अमर उपाध्याय, मुश्ताक खान, मुकेश खन्ना ने टीम की उपलब्धि पर बधाई दी। यह चैंपियनशिप 25 और 26 जुलाई को इंचियोन सिटी सियोल दक्षिण कोरिया में हुई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:55 IST
Aligarh News: परवेज की अगुवाई में खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया में जीते पांच पदक #AligarhNewssportsNewstaekwandoCompetition #SubahSamachar
