Kotdwar News: उत्कृष्ट शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रवक्ता वंदना नेगी हुईं सम्मानित

कोटद्वार। आधारशिला संस्थान कुमाल्डी की ओर से जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी मठाली विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट शैक्षिक उन्नयन के लिए भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता वंदना नेगी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के भू-विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष चमोली ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आधारशिला संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष नरेश चंद्र घिल्डियाल ने प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों एवं मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। सम्मानित होने वाले अन्य शिक्षकों में डॉ. नवीन बड़थ्वाल, दीपक बहुगुणा एवं विनोद कुमार रावत शामिल रहे। कहा कि संस्थान की ओर से शीघ्र ही विद्यालय को आठ कंप्यूटर भेंट किए जाएंगे। वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक बहुगुणा का आभार व्यक्त किया। संचालन बालसखा प्रभारी शिक्षक दीपक जदली ने किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: उत्कृष्ट शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रवक्ता वंदना नेगी हुईं सम्मानित #LecturerVandanaNegiHonoredForOutstandingEducationalAdvancement #SubahSamachar