आर्थिक तौर पर सुदृढ़ और स्वतंत्र बनना सीखें : हितेश

कोटला कलां (ऊना)। होमगार्ड कंपनी कमांडेंट ऊना एचपीएस हितेश लखनपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में आर्थिक तौर सुदृढ़ और स्वतंत्र बनना सीखो और जिंदगी में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अपने आप को कभी भी किसी से कम मत आंको और अपना लक्ष्य तय करो और उसे प्राप्त करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करो। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला कलां में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में हितेश लखनपाल ने विद्यार्थियों को कॅरिअर टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से डॉ. कनिका राणा ने बच्चियों को शारीरिक बदलाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पीरियड आने पर बच्चियां घबराएं नहीं। खून की कमी मुख्य समस्या बनती जा रही है। इसके लिए फल खाओ और जो स्कूल में दवाई दी जा रही है, उनका नियमित तौर पर सेवन करो। अच्छा खाना खाओ, दूध जरूर पीएं और गर्मियों में खुलकर पानी का सेवन करें। उन्होंने जंक फूड खाने से परहेज करने और घर का बना हुआ खाना ही खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग व्यायाम और खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल शालिनी कौंडल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां बच्चों को अपनी समस्याएं व्यक्त करने का मंच मिलता है तो वहीं दूसरी और उनमें मानसिक और शारीरिक रूप से भी बौद्धिक विकास होता है।सातवीं कक्षा की हरनूर ने कहा कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली और बच्चों में जो शारीरिक बदलाव आते है। उसके बारे में जागरूक किया गया। बाक्सकक्षा नौवीं की सीमर ने कहा कि कार्यक्रम में कॅरिअर टिप्स मिले। बच्चों को विद्यार्थी जीवन में ही लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। जैस्मिन ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को अपने शारीरिक बदलाव के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। दिव्या ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम में साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। कभी भी अनजान लिंक को क्लिक न करने के लिए जागरूक किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 23:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आर्थिक तौर पर सुदृढ़ और स्वतंत्र बनना सीखें : हितेश #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar