लॉरेंस बिश्नोई का सिंडिकेट: लालच, चमक-धमक और रुतबे का झांसा; अपराध की दुनिया में फंस रहे हरियाणा-पंजाब के युवा
गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपने सिंडिकेट को बढ़ाने के लिए हरियाणा और पंजाब में युवाओं के साथ नाबालिगों को भी अपराध की दुनिया में धकेलने में लगा है। यहां घुसने के बाद वापसी का रास्ता बंद और एनकाउंटर या जेल में जिंदगी का विकल्प बचता है। इसके लिए लॉरेंस के गुर्गे सोशल मीडिया के जरिये बेरोजगार, जरूरतमंद, लोभ-लालच, झूठी चमक-धमक और रुतबे के आकर्षण में फंसाकर हरियाणा-पंजाब के युवाओं व नाबालिगों से हत्या व रंगदारी मांगने जैसे अपराध करवा रहे हैं। लॉरेंस ट्रेंड व भरोसेमंद युवाओं को तंजानिया, कनाडा, अमेरिका जैसे देशों में बैठाकर गैंग मॉनिटर करवाने का काम कराता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 08:15 IST
लॉरेंस बिश्नोई का सिंडिकेट: लालच, चमक-धमक और रुतबे का झांसा; अपराध की दुनिया में फंस रहे हरियाणा-पंजाब के युवा #CityStates #Chandigarh-punjab #LawrenceBishnoi #SubahSamachar
