पोते-पोतियों में भेदभाव विवाद पर चिरंजीवी के समर्थन में उतरीं बहू लावण्या, बोलीं- उन पर कमेंट न करें, जिन्हें…
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि चिरंजीवी अपने पोते-पोतियों में लड़कों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। इस मामले में अब चिरंजीवी की बहू व अभिनेत्री लावण्या त्रिपाठी ने तेलुगु सुपरस्टार का समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शंस के बीच लावण्या ने खुलकर अपनी राय रखी और चिरंजीवी के पक्ष में बात की। मजाक से छिड़ी बहस यह विवाद तब शुरू हुआ जब 31 जनवरी 2026 को राम चरण और उपासना के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ- एक बेटा और एक बेटी। बच्चों के जन्म के बाद चिरंजीवी ने अस्पताल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को यह खुशखबरी दी। इसी बीच चिरंजीवी का एक पुराना बयान फिर से सुर्खियों में आया। जब उन्होंने कहा था कि उन्हें डर है, कहीं राम चरण के घर फिर से बेटी न हो जाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लड़का-लड़की में भेदभाव को लेकर नई बहस शुरू हो गई। इसके बाद एक पोस्ट में चिरंजीवी को बेटे को ज्यादा पसंद करने को लेकर निशाना बनाया गया। इसको लेकर की गई एक पोस्ट में लिखा गया, 2026 में बेटे को लेकर यह जुनून देखना बहुत निराशाजनक है। जब क्लिन कारा (राम चरण और उपासना की पहली बेटी) का जन्म हुआ था, तब उसका स्वागत इतना भव्य नहीं किया गया था। यह इसी बीमार सोच का सबूत है। हालांकि यह पोस्ट अब डिलीट हो चुकी है। लावण्या ने किया चिरंजीवी का समर्थन इस पोस्ट पर ही चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज की पत्नी व अभिनेत्री लावण्या ने चिरंजीवी का समर्थन किया। लावण्या ने इसको लेकर अपने एक्स पर लिखा, मैं आमतौर पर ऐसे ट्वीट्स को नजरअंदाज कर देती हूं और आगे बढ़ जाती हूं। लेकिन आपसे यह उम्मीद नहीं थी। यह ट्वीट बेहद खराब सोच दिखाता है और एक खुशी के पल को बेवजह नकारात्मक बना रहा है। I usually ignore tweets like this and let them pass on my timeline, but I didnt expect it from you.. This tweet is in extremely poor taste, turning a genuinely happy moment into something unpleasant. You clearly dont know how he treats the women in his family, especially his… https://t.co/c4HAy7UODs — Lavanya konidela tripathi (@Itslavanya) February 3, 2026 लावण्या ने आगे लिखा, चिरंजीवी औरतों और पोतियों को परिवार में अच्छी तरह ट्रीट करते हैं। आप लोगों को बिलकुल अंदाजा नहीं है कि वे कितनी अच्छी तरह से परिवार में औरतों और पोतियों की देखभाल करते हैं, खासकर पोतियों की। बहुत कम पुरुष ऐसे होते हैं, जो उसका 1% भी कर पाते हैं, जितना वो करते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप उनपर कमेंट न करें जिन्हें आप अच्छी तरह नहीं जानते।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 12:14 IST
पोते-पोतियों में भेदभाव विवाद पर चिरंजीवी के समर्थन में उतरीं बहू लावण्या, बोलीं- उन पर कमेंट न करें, जिन्हें… #SouthCinema #National #TeluguSuperstarChiranjeeviControversy #LavanyaTripathiDefendsChiranjeevi #TollywoodLatestControversyNews #LavanyaTripathiSupportsChiranjeevi #TollywoodFamilyControversy #ChiranjeeviGenderBiasControversy #RamCharanUpasanaTwinsNews #LavanyaTripathi #SubahSamachar
