Lathmar Holi 2026: क्यों खास है बरसाना-नंदगांव की लट्ठमार होली? जानें इतिहास और तारीख

Importance Of LathMar Holi: हिंदू धर्म में होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, उल्लास और परंपरा का महापर्व माना जाता है। देशभर में यह पर्व फाल्गुन पूर्णिमा के दिन धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन ब्रजभूमि में इसकी रौनक कुछ अलग ही होती है। यहां होली की शुरुआत बसंत पंचमी से मानी जाती है और उत्सव का सिलसिला करीब 40 दिनों तक चलता है। मंदिरों, गलियों और चौपालों में हर दिन रंग, गुलाल, भजन और रसिया की गूंज सुनाई देती है। Holi 2026:कब है होली 3 या 4 मार्च, इस बार होलिका दहन पर रहेगा भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया ब्रज की होली विश्वभर में प्रसिद्ध है, जहां हर दिन अलग अंदाज में उत्सव मनाया जाता है। इन्हीं में सबसे खास बरसाना और नंदगांव की लट्ठमार होली है, जो अपनी अनोखी परंपरा और राधा-कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी मान्यताओं के कारण विशेष पहचान रखती है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष ब्रज की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली कब खेली जाएगी और इसका धार्मिक महत्व क्या है। Holashtak 2026:भक्त प्रह्लाद की कथा से जुड़ा होलाष्टक, जानिए शुभ कार्यों पर क्यों लगती है रोक

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 21:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lathmar Holi 2026: क्यों खास है बरसाना-नंदगांव की लट्ठमार होली? जानें इतिहास और तारीख #Festivals #National #Holi2026 #NandgaonLathmarHoli2026 #BarsanaLathmarHoli2026BrajHoli2026KabSeHa #BrajKiHoli #LathmarHoli2026 #LathmarHoliKabHai #WhenIsLathmarHoli #LathmarHoli2026Date #SubahSamachar