दिल्ली में उपलों से होगा अंतिम संस्कार: MCD का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, इन तीन श्मशान घाटों को चुना

एमसीडी ने पर्यावरण संरक्षण और लकड़ी की खपत कम करने के लिए तीन श्मशान घाटों पर गोबर के उपलों से अंतिम संस्कार करने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए गए हैं। ग्रीन पार्क (दक्षिण जोन), द्वारका सेक्टर-24 (नजफगढ़ जोन) और ज्वाला नगर (शाहदरा नॉर्थ जोन) के श्मशान घाटों में दाह संस्कार के लिए कम से कम 75 प्रतिशत उपलों का उपयोग होगा। यह व्यवस्था दो साल के लिए होगी। ग्रीन पार्क और द्वारका सेक्टर-24 के लिए एनजीओ के चयन की प्रक्रिया (ईओआई) चल रही है। फिलहाल, इनका संचालन कर रहे एनजीओ को नये आदेशका पालन करना होगा। एनजीओ को जोन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) कार्यालय में लिखित अंडरटेकिंग भी जमा करानी होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 07:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली में उपलों से होगा अंतिम संस्कार: MCD का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, इन तीन श्मशान घाटों को चुना #CityStates #DelhiNcr #DelhiNews #DelhiNewsToday #McdNewsDelhi #Cremation #SubahSamachar